Friday, October 7, 2011

दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली महिला

दुनिया में महिला शक्ति अब दिखने लगी है और महिलाएं न केवल बड़े-बड़े काम कर रही हैं बल्कि उनकी कमाई भी आकाश छूने लगी है। बड़ी-बड़ी कंपनियों में महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हैं और उन्हें मोटी तन्ख्वाह भी मिल रही है।इन महिलाओं में सबसे ऊपर हैं टेक्नोलॉजी कंपनी की प्रेसीडेंट और सीएफओ सैफ्रा ए काट्ज़ जिन्हें पिछले साल सबसे ज्यादा पारिश्रमिक मिला। उन्होंने पिछले साल कुल चार करोड़ बीस लाख डॉलर यानी 207 करोड़ रुपए की राशि मिली थी। 49 वर्षीय काट्ज़ 2004 से इस पद पर हैं। वह सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ हैं। 2008 में उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली 15 महिलाओं की सूची में रखा गया था।काट्ज़ के साथ एक और खास बात है कि वह इस्राइली मूल की हैं। उनकी शिक्षा अमेरिका में हुई और वे वहीं बस गईं। उनके बारे में बहुत ज्यादा नहीं जाना जाता है।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...