Friday, October 28, 2011

नताशा के हाथों में गंभीर के नाम की मेहंदी


 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर गौतम गंभीर दिल्ली की नताशा जैन के साथ शुक्रवार को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उम्‍मीद है, शादी में सचिन और शाहरुख भी शिरकत करेंगे।गुरुवार को नताशा के हाथों में मेहंदी रचाई गई। नताशा के चाचा श्रवण गर्ग के सेक्टर 15 पार्ट टू स्थित घर 697 और 698 नंबर में मेहंदी और गीतों की रस्म की पूरी की गई। गर्ग के घर मेहमानों का आना शाम छह बजे से ही शुरू हो गया था। व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को सौंपी गई थी।पार्टी को पिंक कलर की थीम दी गई थी। पिंक नताशा का फेवरेट कलर है। इसलिए पार्टी में सभी चीजें उसी के हिसाब से अरेंज की गई थी। मेहमानों को ढोल की थाप नर नचाने के लिए दिल्ली के पटेल नगर से ढोल वालों को बुलाया गया था।पार्टी में जो फूल लगाए गए थे उसमें भी पिंक कलर के फूल ज्यादा थे। गंभीर और नतोश जिस स्‍टेज पर बैठे, उसे सजाने में पिंक कलर के फूलों का ही ज्‍यादा इस्‍तेमाल हुआ था। पार्टी में चर चीज को पिंक कलर में दिल की शेप की दी गई थी। इस अवसर पर सिर्फ घर के विशेष मेहमानों ने ही हिस्सा लिया। मेहंदी रस्म के बाद सभी डीजे और ढोल की थाप पर जमकर थिरके और उसके बाद सभी ने कॉकटेल पार्टी में शिरकत की।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...