Monday, July 2, 2012

जादूगर अब बन जाएगा इतिहास


अहमदाबाद। पूरी दुनिया को अपनी जादूगरी से हैरान कर देने वाले और विश्व प्रख्यात जादूगर के. लाल अब अपने जीवन का अंतिम शो करने जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि सम्मोहन और जादूगरी की कला से लोगों को अपने वश में कर लेने वाले के. लाल मूल गुजराती हैं और उनका पूरा नाम कांतिलाल गिरधारीलाल वोरा है। 80 वर्षीय के. लाल पिछले 61 वर्षो से जादूगरी के अजब-गजब खेल दिखाते आ रहे हैं। वे अब तक 22,400 शो कर चुके हैं।इन दिनों के. लाल का एक शो अहमदाबाद स्थित एच.के हॉल में चल रहा है। इसके बाद वे अपना आखिरी शो उत्तर प्रदेश में करेंगे। उन्होंने अपनी निवृत्ति की बात का समर्थन करते हुए कहा ‘मैं अब 80 साल का हो चुका हूं, इसलिए अब मैं रिटायरमेंट लेना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश मंे मैं अपना आखिरी शो करूंगा।’के. लाल का जन्म जनवरी 1924 में गुजरात के राजकोट शहर के पास बगसरा में हुआ था। उन्होंने 7 वर्ष की उम्र से ही जादूगरी की टिप्स सीखना शुरू कर दी थीं। बॉलीवुड के शो मैन यानी की राज कपूर ने भी एक बार उनकी तारीफ करते हुए कहा था ‘अगर के. लाल के ब्लड सैंपल की जांच की जाए तो उसमें भी कोई न कोई जादू ही दिखाई देगा।’ के. लाल देश और दुनिया में अब तक 22, 400 शो कर चुके हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।अहमदाबाद के एच.के हॉल में 29 जून से उनका शो शुरू हुआ था, जो 1 जुलाई को शाम 7 बजे समाप्त हुआ। हालांकि उनके 60 वर्षीय पुत्र हसुभाई (जूनियर के. लाल) अपने पिता की विरासत को संभाले हुए हैं और जादू के खेल दिखा रहे हैं। कई दशकों से पूरी दुनिया को अपने अजीबो-गरीब करामात से अवाक करते रहने वाला यह जादूगर अगले महीने उत्तर प्रदेश में आखिरी शो करने के बाद इतिहास बन जाएगा।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...