Wednesday, December 21, 2011

ध्यान चन्द के लिए सरकार को पत्र


सरकार के खिलाड़ियों को देश का शीर्ष नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने का रास्ता साफ करने के बाद हाकी इंडिया [एचआई] ने बुधवार को खेल मंत्रालय से यह सम्मान दिवंगत मेजर ध्यानचंद को देने का आग्रह किया।खेल मंत्री अजय माकन को लिखे पत्र में हाकी इंडिया ने नियमों में संशोधन का स्वागत किया और सरकार से अपील की कि ध्यानचंद को भारतीय हाकी में उनके अतुल्य योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाए। हाकी इंडिया की विज्ञप्ति के मुताबिक ध्यानचंद को खेल का सर्वकालिक महान खिलाड़ी माना जाता है और संभवत: वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिनकी हाकी खिलाड़ी के रूप में क्षमता को लेकर कई तरह के मिथक थे। विज्ञप्ति में कहा गया कि ध्यानचंद की उपलब्धियों को देखते हुए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कोई अन्य खिलाड़ी उनके जितना हकदार नहीं है। ध्यानचंद को 1926 में पदार्पण के बाद दो दशक के करियर में 1000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने का श्रेय जाता है। वह 1928 में एम्सटर्डम, 1932 में लास एंजिल्स और 1936 में बर्लिन में लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे। वह पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...