इंदौर में वीरेंद्र सहवाग का तूफानी दोहरा शतक लगने के ठीक एक दिन बाद नाशिक में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अनंत कन्हेरे मैदान पर 17 वर्षीय एक खिलाड़ी ने अंडर-19 कूच बिहार टूर्नामेंट में नाबाद 451 रन ठोक तहलका मचा दिया। यह करिश्मा करने वाले खिलाड़ी नाम विजय झोल है। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी की जानदार पारी ने युवराज सिंह द्वारा इसी टूर्नामेंट में बनाए गए 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तहस-नहस कर दिया।युवराज सिंह ने 1999-2000 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए बिहार के खिलाफ 358 रनों की पारी खेली थी। तब यह लगा था कि इस जानदार पारी का रिकॉर्ड भला कौन तोड़ पाएगा? लेकिन विजय जोल ने महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ यह कारनामा कर दिया और रिकॉर्ड के बेताज बादशाह बन गए।अपनी इस बेहतरीन पारी को जोल ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को समर्पित किया है। जोल ने अपनी इस बेहतरीन पारी के लिए 467 गेंदों का सामना किया और 55 चौके तथा दो गगनचुंबी छक्के लगाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सुशासन की त्रासदी
मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...
-
अहमदाबाद। पूरी दुनिया को अपनी जादूगरी से हैरान कर देने वाले और विश्व प्रख्यात जादूगर के. लाल अब अपने जीवन का अंतिम शो करने जा रहे हैं। ...
-
عظیم فن کار کندن لال سہگل کی مقبولیت ہر کوئی خاص وعام میں تھی، لیکن منگیشکر خاندان میں ان کا مقام علیٰحدہ تھا۔ اس گھر میں صرف اور صرف سہگل ...

No comments:
Post a Comment