लीजिये जनाब एक और राजनीतिज्ञ आ गए मैदान में । ये हैं हमारे बर्बोले साहब दिग्विजय सिंह के साहबजादे । अब देखिये ये जनाब क्या क्या पर्दाफाश करते हैं और किस किस का जवाब किस अंदाज़ में देते हैं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह कांग्रेस की परिवार वाद परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने बेटे जयवर्धन के लिए राजनीति का रास्ता साफ कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने माना कि वो बूढ़े हो चुके हैं अब राजनीति में युवाओं को आगे आना चाहिए।गौरतलब हो कि दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन ने बुधवार को राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलुआ से पदयात्रा का कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।बुधवार से शुरू हुई 7 दिवसीय पदयात्रा करीब 150 किमी का सफर तय कर जामनेर में समाप्त होगी। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने संकेत दिए कि 2013 के विधानसभा चुनाव में जयवर्धन राघौगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को समझा दिया है कि वह हवा-हवाई राजनीति न करें। जमीन पर आकर काम करे और लोगों की परेशानियों को समझें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सुशासन की त्रासदी
मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...
-
अहमदाबाद। पूरी दुनिया को अपनी जादूगरी से हैरान कर देने वाले और विश्व प्रख्यात जादूगर के. लाल अब अपने जीवन का अंतिम शो करने जा रहे हैं। ...
-
عظیم فن کار کندن لال سہگل کی مقبولیت ہر کوئی خاص وعام میں تھی، لیکن منگیشکر خاندان میں ان کا مقام علیٰحدہ تھا۔ اس گھر میں صرف اور صرف سہگل ...

No comments:
Post a Comment