Sunday, July 22, 2012

सच हुई बहन की बात, प्रेजिडेंट बने प्रणव



आखिरकार एक बहन की भविष्यवाणी सही साबित हुई और उसका भाई देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच ही गया। हम यहां बात कर रहे हैं देश के 13वें प्रेजिडेंट बनने वाले प्रणव मुखर्जी और उनकी बहन अन्नपूर्णा की।एक हिंदी न्यूज चैनल के दिए इंटरव्यू में प्रणव मुखर्जी ने बताया कि एक बार जब वह युवा सांसद थे, तब उन्होंने प्रेजिडेंट हाउस देखते हुए अपनी बहन से कहा था कि वह अगले जन्म में कुलीन प्रजाति के घोड़े के रूप में जन्म लेना चाहते हैं, ताकि वह राष्ट्र्पति भवन में पहुंच सकें। इस बात पर उनकी बहन ने तभी कहा था कि राष्ट्रपति का घोड़ा क्यों बनोगे, तुम इसी जीवन में राष्ट्रपति बनोगे।मुखर्जी ने बताया कि उनके 10 साल बड़ी बहन अन्नपूर्णा के साथ वह दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास के बरामदे में चाय की चुस्कियों के बीच बातचीत कर रहे थे, जब अन्नपूर्णा ने भाई के राष्ट्रपति बनने के बारे में भविष्यवाणी की थी।अन्नपूर्णा ने कहा कि मुखर्जी के आवास से राष्ट्रपति भवन दूर नहीं था और बरामदे से हम घोड़ों को ले जाने वाले रास्ते को देख सकते थे। हम घोड़ों की देखभाल करने वालों और उन्हें खिलाने-पिलाने वालों को देख सकते थे। अन्नपूर्णा ने कहा कि मुखर्जी ने कहा था कि जब मैं मरूंगा तो अगले जन्म में राष्ट्रपति का घोड़ा बन जाऊंगा। इसके बाद मैंने कहा, राष्ट्रपति का घोड़ा क्यों बनोगे, तुम इसी जीवन में राष्ट्रपति बनोगे।आज उनकी बहन खुश हैं कि उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई, लेकिन वह इस बात से दुखी भी हैं कि नई दिल्ली में होने वाले मुखर्जी के शपथ-ग्रहण समारोह में वह नहीं जा पाएंगी, क्योंकि अधिक उम्र की वजह से उन्हें जाने-आने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि बचपन में मुखर्जी बहुत नटखट थे। वह मुझसे रुकने के लिए कहता और मुझे उसके लिए खड़ा होना पड़ता, यदि मैं आगे बढ़ जाती तो वह मेरे बाल खींचकर मुझसे कहता, क्या मैंने रुकने के लिए नहीं कहा था।शपथ-ग्रहण समारोह में नहीं शरीक हो पाने पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि मैं उसे राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए अपनी आंखों से नहीं देख पाऊंगी, इससे मैं थोड़ी दुखी हूं।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...