विदेशों से चली प्रथा ‘लिव इन रिलेशनशिप’ धीरे-धीरे भारतीय सभ्यता में सिक्का जमा रही है। ‘इसे’ कुछ लोग प्रथा तो कुछ लोग कुप्रथा कहते आए हैं। रायपुर थाना क्षेत्र के नथुआवाला में विधवा महिला व एक कम उम्र का लड़का लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे हैं। गांव के लोगों के विरोध पर ये लोग दबंगईता पर उतारू हैं। पिछले दिनों इसको लेकर गांव में बखेड़ा खड़ा हुआ। पुलिस जांच के लिए पहुंची तो महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाला लड़का फरार हो गया। विधवा महिला के अपने बेटे की उम्र के लड़के से लिव इन रिलेशनशिप को लेकर नथुआवाला में माहौल गरमाया हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी भी सूरत में चली आ रही भारतीय सामाजिक व्यवस्था को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। नथुआवाला के प्राथमिक विद्यालय के करीब रहने वाली एक 48 वर्षीय महिला के पति का दो माह पहले देहांत हो गया। परिवार में महिला व उसकी 17 साल की बेटी व 18 साल का बेटा ही हैं। करीब पन्द्रह दिनों से एक 28 वर्षीय लड़का महिला के घर में आकर रहने लगा। बच्चों ने मां की हरकतों का विरोध किया तो लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने बच्चों की पिटाई कर दी। बच्चों ने गांव के लोगों को यह बात बताई। बच्चों के अनुसार मां व उस लड़के ने हालांकि विवाह नहीं किया है, मगर लिव इन रिलेशनशिप में साथ घर पर रह रहे हैं। गांववालों के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाला लड़का इससे पहले गांव की ही पांच लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा चुका है। बाद में पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया था। लड़के की गतिविधियोें को भी गांव वाले संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। उसके मूल रहने का स्थान न तो महिला और न ही दूसरों को मालूम है। दो रोज पहले गांव के लोगों ने एक राय होकर इसका विरोध किया, तो घर के बाहर हंगामा हो गया। रायपुर पुलिस के मौके पर पहुंचने तक लड़का भाग निकला था। रायपुर पुलिस के अनुसार वहां हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
No comments:
Post a Comment