चंदा कोचर
आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबन्ध निदेशक चंदा कोचर भारत की सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिला हैं.नवंबर 2011 में ‘फॉर्च्यून इंडिया’ पत्रिका ने 50 शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की सूची में उन्हें पहला स्थान दिया था.इसके अलावा उन्हें दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया गया है.17 नवंबर 1961 को राजस्थान के जोधपुर शहर में पैदा होने वाली चंदा कोचर ने साल 1982 में मुंबई के जय हिंद कॉलेज से कला-स्नातक की डिग्री प्राप्त की.उसके बाद उन्होंने जमनालाल बजाज प्रबंधन संस्थान से प्रबंधन के क्षेत्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की. साल 1984 में बतौर प्रबंधन प्रशिक्षु आईसीआईसीआई में प्रवेश करने वाली चंदा कोचर आज बैंक में सबसे ऊंचे पायदान पर हैं.चंदा कोचर के ही नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक ने जुलाई 2000 में खुदरा व्यापार शुरू किया.उनके नेतृत्व में आईसीआईसीआई ने चार वर्षों तक 'बेस्ट रिटेल' बैंक का अवार्ड जीता. साल 2010 में भारत सरकार ने उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया.

No comments:
Post a Comment