Saturday, March 3, 2012

शादी से पहले एक बार जरुर पढ़ लें


गलत आदतों का मजा और नशा व्यक्ति को तुरंत मिलता है जबकि उसके दुष्परिणाम कुछ वक्त गुजर जाने के बाद ही सामने आ पाते हैं। यहां हम छोटी दिखने वाली कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिक्र करेंगे जिनको धर्म-अध्यात्म और आयुर्वेद शास्त्रों में सफल और सुखद  गृहस्थ व दाम्पत्य जीवन के लिये साक्षात विष (जहर) के समान घातक बताया गया है। जो युवा लड़के-लड़कियां वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने की कगार पर खड़ें हैं, उन्हें ये सातों बातें अच्छी तरह से गांठ बांध लेना चाहिए.....
 नशा- नशा चाहे वो किसी भी तरह का हो, गृहस्थ जीवन को नर्क बनाने में सबसे अहम् भूमिका निभाता ।अहंकार- खुद को ही हर हाल में सही मानना और अपने जीवनसाथी को अपने अनुसार चलाने या बदलने की कोशिश करना खुशियों के संसार को दुखों को अड्डा बना सकता है। यह अटल सत्य है कि दुनिया का कोई भी इंसान पूरी तरह से आपकी कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता, रात-दिन साथ रहने वाला व्यक्ति कभी भी आपकी इच्छाओं पर 100 फीसदी खरा नहीं उतरेगा।
आलस्य- पति-पत्नी दोनों में से एक भी व्यक्ति आलसी और काम को टालने वाला हुआ तो निश्चित रूप से घर में नर्क का आना शुरु हो जाएगा।
दुराव-छुपाव- किसी भी बात को छुपाने या झूंठ बोलने की आदत भी आपसी संबंधों की जड़ों में जहर घोलने का काम करती है।
अपेक्षा- अपने जीवनसाथी से आदर्श होने की अपेक्षा रखना सच्चाई से मुंह मोडऩे जैसा है। संसार में कोई भी किसी की अपेक्षाओं पर कभी खरा नहीं उतर सकता।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...