यूँ तो रॉबर्ट वाड्रा उस समय से ही चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने भारत के भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी और सबसे प्रभावशाली महिला सोनिया गाँधी की बेटी प्रियंका गाँधी से शादी की थी.उस वक्त भारत का ये नवविवाहित जोड़ा न सिर्फ चर्चा में रहा बल्कि लोग जानना चाहते थे कि ये रॉबर्ट वाड्रा हैं कौन?रॉबर्ट वाड्रा का दरअसल हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम आभूषणों का कारोबार है और उनकी कंपनी का नाम है आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स.इसके अलावा भी रॉबर्ट वाड्रा की कई कंपनियों में भागीदारी है.रॉबर्ट वाड्रा 18 अप्रैल 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में पैदा हुए. मुरादाबाद भारत में पीतल के काम के लिए प्रसिद्ध है. उनके पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल व्यवसायी थे और माँ मूलत: स्कॉटलैंड की रहने वाली है.मूल रुप से वाड्रा परिवार पाकिस्तान के सियालकोट से है, भारत विभाजन के समय राजेंद्र वाड्रा के पिता यानि रॉबर्ट वाड्रा के दादा भारत आकर बस गए.रॉबर्ट वाड्रा के एक भाई और एक बहन थीं.2001 में उनकी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है और 2003 में उनके भाई ने आत्महत्या की थी. 2009 में उनके पिता की हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई. अब वाड्रा परिवार में उनकी माँ ही उनके साथ है.कहा जाता है कि रॉबर्ट अपनी मां के बेहद करीब हैं और उनकी माँ का कहना है कि रॉबर्ट और प्रियंका गलत वजहों से सुर्खियों में आते हैं.रॉबर्ट वाड्रा के एक बेटा और एक बेटी है.रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की मुलाकात 1991 में दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी. बाद में दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों ने 18 फरवरी, 1997 को शादी कर ली. प्रियंका से विवाह करने के बाद रॉबर्ट वाड्रा का जीवन ही बदल गया.रॉबर्ट वाड्रा मोटर साइकिलों और कारों के भी शौकीन हैं. कहा जाता है कि वाड्रा के पास कई शानदार विदेशी कारों के अलावा मोटर साइकिलें भी हैं.व्यापार के साथ साथ रॉबर्ट वाड्रा फिटनेस और फैशन में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं.दिसंबर 2011 में रॉबर्ट वाड्रा को एक अंग्रेजी अखबार ने बेस्ट ड्रेस्ड मैन का खिताब दिया था.

No comments:
Post a Comment