Tuesday, September 25, 2012

सोनिया के 'दाएं हाथ' अहमद पटेल


हाल के कुछ सालों में कांग्रेस में संकट मोचक की भूमिका अदा करने वाले प्रणव मुखर्जी अब रायसीना हिल्‍स की लाइबेरी में बैठकर आराम से किताबों की खाक छान रहे हैं, लेकिन कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। प्रणब के जाने के बाद संकट मोचक की भूमिका पूरी तरह से गांधी परिवार के सबसे वफादार सिपहसालार माने जाने वाले सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के हाथों में आ गर्इ है। राजनीतिक दल और मीडिया में 'अहमद भाई' के नाम से मशहूर अहमद पटेल गुजरात से आते हैं। उनके रसूख और असर के बारे में जानने वाले तो यहां तक कहते हैं कि अहमद पटेल की मर्जी के बिना कांग्रेस पार्टी के 'शक्तिस्थल' माने जाने वाले सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ में पत्‍ता तक नहीं हिलता है। कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता हो या फिर किसी राज्‍य का मुख्‍यमंत्री, अहमद पटेल की इजाजत के बिना सोनिया गांधी से मुलाकात तक नहीं कर सकता है। आखिर इस नेता में ऐसा क्‍या है कि वे सोनिया के सबसे करीबी और राजनीतिक सलाहकार बने हुए हैं। सोनिया ने पटेल को पूरी तरह 'फ्री हैंड' दिया हुआ है। यही वजह है कि कोई कांग्रेसी अहमद पटेल से दुश्‍मनी मोल लेना तो दूर संबंध खराब करने की भी नहीं सोच सकता है।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...