अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया कि दिल्ली से बीएससी करते हुए वे पहले साल फेल हो गए थे और गणित ही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही, लेकिन इसके बावजूद वे कोचिंग संस्थान में पढ़ने नहीं गए।बिग बी का कहना है कि जब देश में सुदृढ़ प्रशासनिक सेवाओं के लिए आईएएस का गठन किया जा सकता है, विदेश सेवाओं के लिए आईएफएस है, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए आईपीएस है तो फिर देश के भविष्य के निर्माण के लिए आईटीएस यानी भारतीय अध्यापन सेवा क्यों नहीं हो सकती है?अपनी आगामी फिल्म 'आरक्षण' में अपने किरदार के नजरिए के बारे में बातें करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके चार दशक के करियर में ये उनकी पहली फिल्म है, जो किसी मुद्दे पर आधारित है।देश में ट्यूशन की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके 40 हजार करोड़ रुपए से ऊपर के कारोबार पर रोशनी डालती फिल्म आरक्षण में अमिताभ एक कॉलेज के प्रधानाचार्य बने हैं और गणित पढ़ाते हैं।

No comments:
Post a Comment