Saturday, March 19, 2011

क्या संदेश देता है होली का त्योहार

होली त्योहार है रंगों का। यह त्योहार है उत्साह व उमंग का। होली त्योहार है रिश्तों में मजबूती लाने का। बुराइयों को भुलाकर अच्छाइयों को याद करने का। इन सब बातों को ध्यान में रखकर जब हम होली का त्योहार मनाएं तो कुछ बातें और भी याद रखें और होली के त्योहार के पीछे छिपे संदेश को भी ग्रहण करें।

होली का उत्सव जीवन के लिए कई संदेश लेकर आता है। हम इनके पीछे छिपे अर्थों को समझें, ये जीवन में परिवर्तन और उत्साह लाता है। होली के दिन से ही वंसत का मौसम भी शुरु होता है। बसंत में पेड़ों पर नई कौंपलें फूटती हैं, पेड़ों पर फूल खिलते हैं, ऐसा लगता है जैसे प्रकृति शृंगार करती है, जब प्रकृति नया रूप धरती है तो मनुष्य भी उत्साहित हो जाता है। बसंत और होलिकोत्सव इन पर्वों में मूलत: प्रकृति के आनंद को महसूस किया जाता है।

होली के साथ केवल लकड़ी या गोबर के उपलों का दहन न करें। विद्वानों का कहना है कि हम होली के साथ नए संकल्प लें, उन्हें जीवन में उतारें और हमारी बुरी आदतों को होली के साथ ही जला दें। अगर हम एक साल में एक बुराई भी होली के साथ जलाते हैं, यानी उसे छोड़ते हैं तो कुछ ही सालों में हम पूर्णत: पवित्र हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

सुशासन की त्रासदी

मेराज नूरी -------------- बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौनाचार मामले में पुलिस भी अब शक के घेरे में है। साथ ही राजनीतिक पार्टियां और...