शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2011 के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार शेना अग्रवाल ने टॉप किया है। शेना अग्रवाल मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं।शेना ने साल 2004 की सीबीएसई पीएमटी परीक्षा में भी पूरे देश में टॉप किया था। यही नहीं शेना ने साल 2010 में भी सिविल सेवा परीक्षा में शेना अग्रवाल ने 305वीं रैंक हासिल की थी। शेना युमनानगर के डॉ. सीके अग्रवाल और श्रीमती पिंकी अग्रवाल की बेटी हैं।शेना ने यमुनागर के ही संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से 10वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों और 12वीं की परीक्षा दयानंद पब्लिक स्कूल नाभा से 92 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी।शेना की इस कामयाबी पैर हमारी तरफ से दिली मुबारकबाद-

No comments:
Post a Comment